Budget 2025 in Hindi: क्या खास है बजट 2025 में, देखें एक नजर में

Budget 2025 in Hindi: 1 फरवरी 2025 को संसद में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का नया बजट पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किए गए इस बजट में आपके लिए क्या खास है और कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं यहां पर हुई है। इसके बारे में हम पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे यहां पर हम जानेंगे कि अब आपको कितनी कमाई पर टैक्स देना होगा। कौन-कौन सी योजनाओं के लिए कितना बजट लॉन्च किया गया है और इस बजट के मुख्य हाईलाइट क्या है।

Budget 2025 in Hindi

केंद्रीय बजट 2025-26 संसद में पेश होने के बाद निर्मला सीतारमण जी द्वारा एक इतिहास रच दिया गया है। उनके हाथ से लगातार 8वीं बार बजट पेश किया गया है। इस बजट में सभी देशवासियों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। क्या यह बजट आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा है इसकी पूरी जानकारी के लिए आप नीचे ध्यानपूर्वक पढ़े।

12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री

नया बजट जो लॉन्च हुआ है उसमें 12 लाख तक की इनकम के ऊपर आपको किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा। यह इस बार के बजट का सबसे मुख्य हाईलाइट है। अब गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को टैक्स से निजात मिल गई है। यहां पर आपकी इनकम के ऊपर किसी प्रकार का टैक्स आपको नहीं देना होगा।

बजट 2025 की मुख्य घोषनाए

बजट 2025 को लेकर बहुत सारे घोषणाएं सरकार द्वारा की गई है। यहां पर कुछ मुख्य घोषणाओं के बारे में आपको सभी पॉइंट्स बता रहे हैं।

  • बिजली के क्षेत्र में सुधार करने के लिए बिजली वितरण और ट्रांसमिशन को मजबूत करने की घोषणा हुई है।
  • 1 लाख करोड रुपए की घोषणा अर्बन चैलेंज फूड को शुरू करने के लिए की गई है।
  • यहां पर बिहार के साथ ही देश भर में जितने भी जिला अस्पताल है उसमें 200 से भी ज्यादा डे केयर सेंटर खोले जाएंगे।
  • धन धान्य कृषि योजना के माध्यम से देश भर के इसको कम कृषि उत्पादकता वाले जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा।
  • 7.7 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम के अंतर्गत लिमिट बढ़कर 20 करोड रुपए की गई है।
  • महिलाओं को उद्यमी टर्म लोन की सुविधा मिलेगी कल 5 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन को चलाया जाएगा और उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • सशक्त आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 योजना के माध्यम से 8 करोड़ बच्चों को लाभ मिलेगा।

Budget 2025 Important Updates

  • किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़कर 5 लाख कर दिया गया है।
  • देश भर में 5 IIT बनाई जाएगी।
  • टकले 1 साल में मेडिकल कॉलेज में 10000 सीट और अगले 5 वर्ष में 75000 सेट बढ़ाई जाएगी।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ाने के लिए 500 करोड रुपए का बजट दिया गया।
  • जल जीवन मिशन की अवधि को बढ़ाकर 2028 कर दिया गया है।
  • बिहार के पटना हवाई अड्डे पर ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे की सुविधा दी जाएगी।
  • देश भर के 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों का और भी ज्यादा विकास किया जाएगा।
  • निजी क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 20000 करोड रुपए दिए गए हैं।
  • बीमा के क्षेत्र में ज्यादा निवेश किया जाएगा।
  • केवाईसी की प्रक्रिया को ज्यादा सरल बनाया जाएगा।
  • 36 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क पर छूट दी गई है।

इन्हें भी पढ़े :-

Leave a Comment